फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांसद जी! बनने से पहले ही टूट रहा 1.36 करोड़ का नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में जलनिकासी के लिए 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कवर्ड नाले का निर्माण भले ही पूरा न हुआ हो लेकिन अभी से ही वह जगह-जगह क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। सीएनडीएस विभाग की देखरेख में बन रहे नाले की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद संगमलाल के आवास के करीब ही नगर निकाय द्वारा जलनिकासी के लिए 1.36 करोड़ रुपये की लागत से नाले के निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2022 में मिली। प्रताप वासनी माता शीतला मंदिर परिसर होते हुए बनने वाले कवर्ड नाले की चौड़ाई एक मीटर है। जिस स्थान से नाले का निर्माण हो रहा है। उसी से लोगों का आवागमन भी रहता है। अभी तक नाले का निर्माण पूरा भी नहीं हुआ है। मगर कई स्थानों पर नाला टूटता जा रहा है। इससे उधर से गुजरने वाले राहगीरों का गुजरना जोखिम भरा रहता है। कस्बे के रहने वाले प्रदीप, मोइन का कहना है कि तीन माह से नाले का लिंटर टूटा है। कई स्थानों पर सरिया भी निकली है। जलनिकासी की समस्या अधिक होने लगा है। नाले के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें