सांगीपुर में बेकाबू कार की चपेट में आने से गई थी जान
लालगंज। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत के बाद एक साथ तीनों अर्थियां उठीं तो पूरा गांव अपने आंसू नहीं रोक पाया। परिजनों के परदेश से घर पहुचने पर तीसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोठवा निवासी मीनू देवी शुक्रवार की शाम पुत्र ऋतिक(5) व कार्तिक(3) को लेकर किठावर बाजार खरीदारी करने जा रही थी। गांव के समीप साधन की प्रतीक्षा कर रही मीनू व उसके दोनों मासूम पुत्रों को बेकाबू कार ने रौंद दिया था। हादसे में मां व दोनों बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पुत्रों का पिता राजेश कुंभार रविवार की भोर घर पहुँचा तो पत्नी व बच्चों के शव से लिपटकर रोता रहा। रविवार की सुबह एक साथ तीन अर्थियां उठी तो पूरा गांव के आंखों में आंसू थे। संवाद