फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुआ मां तुलसी का विवाह, गूंजे वैदिक मंत्र

विज्ञापन
सदर क्षेत्र के शिक्षक नगर में एकादशी के मौके पर तुलसी विवाह करती श्रद्धालु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रबोधिनी एकादशी के दिन शुक्रवार को घर-घर तुलसी का पूजन हुआ। विधि-विधान से मां का विवाह संपन्न कराया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर विधि- विधान से पूजन किया। घर से लेकर घाट तक दीपों से जगमग हो उठे।
विज्ञापन

प्रबोधिनी एकादशी पर घरों में लेाग व्रत रहे। महिलाओं ने प्रबोधिनी एकादशी पर मां तुलसी के पूूजन को लेकर तैयारी की। मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान विष्णु शयन कक्ष से उठते हैं। इसी दिन मां तुलसी का उनसे विवाह होता है। ऐसे में महिलाओं ने मां तुलसी की विशेष पूजा की। सोलह श्रृंगार के सामान अर्पित किए।
घी के दीपक जलाए और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। शहर से गांव तक जगह-जगह तुलसी विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।

देवोत्थान एकादशी पर बेल्हा देवी धाम में दीप जलाती महिला।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें