बालिग होन के चलते पुलिस ने छोड़ा
दो दिन पूर्व दोनों आसपुर देवसरा थाने पहुंचे, जहां पर पुलिस ने युवती का पहले 161 का बयान कराया, उसके बाद 164 का बयान न्यायालय के समक्ष कराने के बाद जब युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने बालिग होने के चलते दोनों को इच्छा अनुसार जीवन यापन करने के लिए छोड़ दिया। रविवार की देर शाम प्रेमी युगल ने अमरगढ़ स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली।
इस शादी के गवाह इलाके के कई लोग हुए। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार यह शादी संपन्न हो गई। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में निवास कर रहे हैं। इस संबंध में आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि न्यायालय के समक्ष बयान के बाद दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है । दोनों बालिग हैं। इच्छा अनुसार जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है।