फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गड्ढे में डूबने से बेटा-बेटी समेत मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केशवपुर गांव में बुधवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बेटा-बेटी समेत मां की मौत हो गई। जान एक-दूसरे को बचाने में गई। बारिश के बाद मां बच्चों को लेकर अपने खेत की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी शिवलाल पटेल मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा है। कुछ दिन पहले ही बंटवारे में उसे पांच विस्वा जमीन मिली थी। बुधवार की शाम बरसात रुकने पर उसकी पत्नी वंदना पटेल (30) अपनी पांच वर्षीय बेटी मानसी और तीन वर्षीय बेटे शनि के साथ खेत की तरफ जा रही थी। पड़ोसी अमरजीत के खेत के करीब पैर फिसलने के कारण उसका बेटा शनि पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए वंदना भी गड्ढे में कूद पड़ी।
गड्ढा गहरा होने के कारण वह भी पानी में डूबने लगी। मां व भाई को डूबते देख बहन मानसी भी शोर मचाया और वह भी कूद गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने तीनों को गड्ढे में उतराता देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अजीत सिंह व तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुंडा सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। खेत में गड्ढे के रूप में मिट्टी नियम के विरुद्ध निकलवाई गई है।
जिसने भी सुना, केशवपुर की ओर दौड़ा
मानिकपुर के केशवपुर में मां-बेटे व बेटी की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत की खबर जिसने भी सुनी, वह दौड़ पड़ा। देखते ही देखते आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। पुलिस कर्मी भी एक साथ तीन मौत देख कुछ देर तक परिजनों से बात करने से बचते रहे।
15 दिन पहले गड्ढा खोदकर निकाली गई थी मिट्टी

मानिकपुर के केशवपुर गांव निवासी शिवलाल पटेल के पड़ोसी अमरजीत को प्रधानमंत्री आवास मिला है। आवास निर्माण के लिए उसने खेत के एक कोने से मिट्टी निकलवाई थी, जिससे खेत के कुछ हिस्से में काफी गहरा गड्ढा हो गया था। ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया था। वहीं पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें