फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य रसद मंत्री ने जाना नेत्र मरीजों का हाल

Thu, 29 Jan 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य रसद मंत्री ने नेत्र शिविर में पहुंचकर मरीजों का हाल चाल जाना। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं से उन्होंने मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने देने का निर्देश दिया। वह काफी देर तक विद्यालय में मरीजों के बीच टहलते रहे।  राजा भैया यूथ ब्रिगेड के चौथे चरण में कुसुआपुर में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें चिन्हित किए गए 180 मरीजों का ऑपरेशन कुंडा सीएचसी में बुधवार को किया गया। इन सभी की देखभाल राजा भैया यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा बजरंग डिग्री कॉलेज में की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को मरीजों के बीच खाद्य रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पहुंच गए। उन्होंने सभी मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। यही नहीं उन्होंने यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। वह काफी देर तक विद्यालय में घूमते रहे। मरीजों से कहा कि वह किसी तरह की समस्या होने पर कार्यकर्ताओं से कहें। दिक्कत होने पर वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को ही सही मायने में गरीबों की सेवा का लाभ मिलेगा। हर एक आंख का रोगी ठीक होने पर उनकी तारीफ ही करेगा। करीब घंटे भर रहने के बाद वह कोठी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें