फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 21 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। अगले 10 दिनों तक गर्मी और लू लोगों को सताती रहेगी। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण दिन के साथ ही रात में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। जिले में 21 जून तक मानसून आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर तीखी धूप से लोग झुलसते रहे। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार की तुलना में न्यूनतम .5 डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी मुसीबत बन गई है। मंगलवार रात बूंदाबांदी के बाद लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पिछले दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। इस कारण दिन व रात में अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने जिले में भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया है। जिले में 21 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद ही गर्मी व लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें