फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मानसून फिर से हुआ सक्रिय, छह मिमी हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को मानसून फिर से सक्रिय हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक में हल्की बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने जिले में आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। पुरवा हवाओं के चलने से मौसम ने एकाएक करवट बदली। शहर से गांव तक हल्की बारिश हुई। जिस कारण तापमान का पारा गिर गया। वहीं छुट्टी होने पर स्कूल से घर जा रहे बच्चों ने रास्तों में भीगकर बारिश का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अंदेशा है। बारिश के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें