बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद भंगवा चुंगी के समीप राजमार्ग पर भरा पानी।
- फोटो : संवाद।
तापमान में गिरावट, उमस बरकरार
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी आई। रात का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। उमस से लोगों को दिक्कत हुई। बताया कि बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है।
बिजली गिरने का अंदेशा
जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि बारिश के साथ ही बिजली गिरने का अंदेशा है। लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर आश्रय लेने की अपील की गई है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
फाल्ट के कारण घंटाें गुल हुई बिजली
बारिश के कारण शहर के चारों उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बुधवार को दिनभर कई बार बिजली की आवाजाही जारी रही। शहर के अंबेडकर चौराहे के समीप लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। वहीं, ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा उपकेंद्र के सभी फीडराें की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। इसके साथ ही अंतू, संडवा चंद्रिका, पहाड़पुर, हंडौर समेत अन्य उपकेंद्रों की भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।