फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिले के 17 ब्लाॅकों में बनेंगे माॅडल स्कूल, बनेगी रोबोटिक लैब

Thu, 08 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा एक से पांचवीं तक बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए जिले की सभी 17 ब्लॉकों में माॅडल स्कूल सीएसआर (काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलटी) फंड से खोले जाएंगे। मॉडल स्कूलों के परिसर में माॅडल गार्डेन बनाए जाएंगे। इसमें न्यूट्रीशन वाले पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों को तकनीकी शिक्षा में निपुण बनाने के लिए रोबोटिक लैब भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग जिले भर में ब्लॉक स्तर पर मॉडल स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा है। मॉडल स्कूलों को बनाने व रखरखाव का सारा खर्च सीएसआर फंड से होगा। सीडीओ नवनीत सेहरा ने मॉडल स्कूल खोलने के लिए बीएसए भूपेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं।
मॉडल स्कूल परिसर में मॉडल गार्डेन बनाकर कक्षा एक से पांचवीं के बच्चों को बागवानी के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें मौसमी सब्जियाें के साथ सहजन और न्यूट्रीशन वाले पौधे लगाए जाएंगे। दो पौधे सहजन के भी गार्डेन में लगाए जाएंगे। डीएम संजीव रंजन ने सहजन पौधे के बारे में बच्चों को जागरूक करने को लेकर निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

वहीं मॉडल स्कूल में रोबोटिक लैब का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बच्चों को स्टेम तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही रोबोट से विभिन्न जगहों पर होने वाले कार्यों को प्रायोगिक तौर पर बच्चों को सिखाया जाएगा।
जिले के सभी 17 ब्लॉकों में जल्द ही मॉडल स्कूल सीएसआर फंड से खोले जाएंगे। बच्चों को बागवानी के बारे में जागरूक करने के लिए मॉडल गार्डेन व तकनीकी शिक्षा के लिए रोबोटिक लैब का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


- भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें