फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों ने स्कूलों ने बिगाड़ा निजी स्कूलों का खेल : मंत्री

Tue, 15 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने निजी स्कूलों का खेल बिगाड़ दिया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा की छवि सुधरने पर विभागीय अफसरों की सराहना करते हुए अभिभावकों से भी सहयोग की बात कही।   

मानधाता विकास खंड में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने शिक्षकों से पूरे उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आने वाले दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों की प्रतिभा निखारने में वह अपनी पूरी ऊर्जा को लगाएं। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए बच्चों को जूता-मोजा और ड्रेस वितरित की। सेवानिवृत्त शिक्षक सुधा मिश्रा, शांति देवी, राम कृपाल वर्मा, मो. हबीब, मंसूर अहमद, इरशाद अली और परिचारक लालता प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंह और रामानंद मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर रमाशंकर शुक्ला, शिव प्रकाश, कौशलेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, अजय सिंह, मनोज सिंह, सत्यजीत, प्रेम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें