फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में बनेगा प्रदेश का माडल रजिस्ट्री आफिस

Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में माडल प्रस्तुत करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय का नक्शा पास कराया है। कुंडा तहसील परिसर में बनने वाले इस रजिस्ट्री कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के प्रयास से कुंडा तहसील में प्रदेश का सबसे अच्छा रजिस्ट्री कार्यालय बनाया जाएगा। इसका नक्शा उन्होंने पास करा लिया है। यह प्रदेश में रजिस्ट्री कार्यालय का माडल होगा। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले इस कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ ही व्यायामशाला भी होगी। इसके साथ ही यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस तरह का कार्यालय अभी पूरे प्रदेश में नहीं है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश को इस तरह के कार्यालय को बनवाने के लिए प्रेरित भी किया जाना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जमीन का चिन्हांकन कर कार्य शुरू कराया जाएगा। एक से डेढ़ साल में यह तैयार भी हो जाएगा। इसके लिए बजट भी पास हो गया है। इस कार्यालय के माध्यम से अन्य अधिकारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें