फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करोड़ों की जमीन पर गड़ी विधायक के गुर्गों की नजर, अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चिलबिला में बेशकीमती करोड़ों रुपये की जमीन पर जिले के एक विधायक के गुर्गे मिट्टी गिराकर अवैध कब्जा करने लगे। जानकारी होने पर एसडीएम सदर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम को देखते ही अवैध कब्जेदार मौके से फरार हो गए। कब्जा की जा रही सरकारी जमीन पर नगर पालिका का बोर्ड लगवाने के साथ ही मिट्टी हटाई गई।
विज्ञापन




नगर पालिका क्षेत्र के चिलबिला में इन दिनों एक विधायक की नजर सरकारी जमीन पर गड़ी हुई है। बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम सदर उदयभान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जेसीबी बुलाकर लगभग दो घंटे तक खड़े रहकर मिट्टी हटवाई। इसके बाद सरकारी जमीन पर नगर पालिका का बोर्ड लगवाया।
एसडीएम सदर उदयभान सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पूरी तरह गड्ढे में तब्दील है। चिलबिला के अधिकांश घरों का गंदा पानी इसी गड्ढे में आता है। इसे पाट कर कुछ लोगों की अवैध तरीके से प्लाटिंग करने की योजना थी। मगर अब नगर पालिका का बोर्ड लग गया है। दोबारा कोई अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें