फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का रिश्तेदार छात्र पहुंचा घर, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
नगर कोतवाली पहुंचा गायब पालीटेक्निक का छात्र अनुभव। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सदर विधायक राजकुमार पाल का रिश्तेदार छात्र अनुभव पाल तीसरे दिन घर आ गया। उससे कोतवाली में काफी देर तक पूछताछ होती रही। साथियों की पिटाई से आहत होकर वह अपने साथी के पास सुलतानपुर चला गया था। परिजन उसके अपहरण की आशंका जता रहे थे। पुलिस साथी को भी पूछताछ के लिए कोतवाली उठा लाई थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी अनुभव पाल पुत्र लल्लन पाल पालीटेक्निक का छात्र है। बृहस्पतिवार को उसकी साथियों के साथ मारपीट हो गई। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने अनुभव का अपहरण करने की पुलिस को तहरीर देते हुए दो छात्रों पर शंका जताई।
रात में ही पुलिस दोनों छात्रों को उठा लिया। उनसे पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली पुलिस लगातार खोजबीन करती रही। चिलबिला चौकी प्रभारी उसकी तलाश में सुलतानपुर पहुंच गए। जहां अनुभव अपने दोस्त अलाउद्दीन के घर रुका था। पुलिस अलाउद्दीन को कोतवाली लाकर पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन

अलाउद्दीन ने बताया कि बृहस्पतिवार को अनुभव ने मारपीट के बाद उसे फोन किया। वह बहुत तनाव में था। वह उसके घर रुका था, मगर शुक्रवार की सुबह साइकिल लेकर घर जाने की बात कहकर निकल गया था। पुलिस रात में उसकी तलाश अमेठी व सुलतानपुर में करती रही। शनिवार दोपहर अनुभव घर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि अनुभव मारपीट के बाद तनाव में आ गया था। अपने साथी के घर पर रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें