फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विधायक ने अदालत में दिया बीमारी का हलफनामा, पहुंच गए उद्घघाटन करने

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मुकदमे में सदर से भाजपा विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य की मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन उन्होंने अचानक बीमार होने के कारण न्यायालय आ पाने में असमर्थता जताई। गौरतलब यह कि जिस समय बीमारी का हलफनामा लगाया गया, उसी समय विधायक ने स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्टेडियम में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने पिच पर बल्लेबाजी भी की। यहां निकलने के बाद शहर स्थित खादी दुकान पर पहुंचे, जहां खादी के कुर्ते व पायजामे देखे फिर अपने आवास को रवाना हो गए। कोर्ट ने छह सितंबर को सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की है।
वहीं अन्य अभियुक्तों ने बाहर जाने के कारण न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने के लिए अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया और हाजिरी माफी मांगी।



लगातार मांग रहे हाजिरी माफी
चिलबिला हनुमान मंदिर, तालाब और जमीन की धोखाधड़ी के मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य सहित पांच पर मुकदमा चल रहा है। विधायक इसके पहले भी नौ अगस्त और 22 जुलाई की तारीख पर अदालत समक्ष हाजिरी का माफीनामा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी तरफ से अदालत में बीमार होने का शपथपत्र दिया गया है। मैं बाहर सामाजिक गतिविधियों में शामिल था। - राजेंद्र मौर्य, सदर विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें