फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने गरीबों को वितरित किए कंबल

Mon, 15 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गरीब तबके के 115 लोगों को रविवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल बांटे। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोना ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
विज्ञापन


उन्होंने समाज के सभी वर्गों से जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जयनाथ ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों की पहचान कर आगे भी कंबल वितरण किया जाएगा। संयोजन नायब तहसीलदार सदानंद ने किया।

इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र, कर्मचारी नेता रामचंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, आशीष उपाध्याय, रवींद्र मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, रामचंद्र तिवारी, पवन शुक्ला, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, नन्हे खां, भइया राम तिवारी, कौशलेश सिंह, अशोक सिंह आदि थे। इससे पहले विधायक मोना ने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधायक ने अमांवा घुइसरनाथ धाम, सांगीपुर, अठेहा व मंगापुर में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें