फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गाली देने की गलतफहमी में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के मवैया में रविवार की रात गाली देने की गलतफहमी में दो पक्षों में मारपीट और पथराव से सनसनी फैल गई। एक पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप लगा है। पुलिस को दूसरे दिन भी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

बकरीद के पर्व के बीच रविवार की रात मवैया कला में निजामुद्दीन के घर बच्चे का जन्म होने पर लोग खुश थे। निजामुद्दीन का बेटा रफीक मोबाइल में कुछ खेल रहा था। इस बीच वह अपने बेटे को गाली दे रहा था। तभी उधर से गुजर रहे दूसरे पक्ष के सगीर, सहबान हलीम ने समझा कि वह गाली उन लोगों को दे रहा है। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी।
देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाज भी सुनी जा रही है। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट में एक पक्ष से निजामुद्दीन व उनका बेटा रफीक घायल हो गया। दूसरे पक्ष से सगीर, सहबान और हलीम घायल हो गए। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। गलतफहमी में दोनों के बीच मारपीट व पथराव की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें