फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गुमराह करने वालों ने वर्षों किया किसानों का शोषण: विनोद सोनकर

विज्ञापन
कुंडा के नेवली का पुरवा में खाट पंचायत में बोलते सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
देश में वर्षों राज करने वाले लोग 2014 तक किसान से फसल 1360 रुपये में खरीद रहे थे। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद मात्र छह वर्ष में 1880 रुपये में किसानों की फसल खरीदी जा रही है। फिर भी लोग भाजपा को किसान विरोधी बता रहे हैं।
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को न लागू करने वाले लोग अपने आप को किसान हितैषी बता रहे हैं। केंद्र सरकार ने किसानों को यह आजादी दी कि वह चाहे तो मंडी में या बाहर कहीं भी अपनी फसल को बेच सकते हैं। केंद्र सरकार किसान बिल लाई तो पूरे देश मे विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि अब किसानों का खेत पूंजीपति या व्यापारी कब्जा कर लेंगे।
इस तरह से किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। यह बातें कुंडा के नेवली का पुरवा में शनिवार को आयोजित किसान खाट पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि गुमराह करने वाले लोग कुंडा व बाबागंज आएं। यहां बड़े पैमाने पर आम व आंवले की बाग है।
विज्ञापन

किसान से व्यापारी एक या दो साल के लिए फसल लेते हैं। इसके बाद किसान को बाग मिल जाती है। कोई उनकी बाग पर कब्जा नहीं कर लेता। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, अखिलेश द्विवेदी, अभय प्रताप सिंह पप्पन, कमलेश सोनकर, उदयशंकर पांडेय, सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव, एसपी सोनकर, राजेश साहू, सुरेश तिवारी, आनन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें