कोतवाली के पूरे छतऊ मेें शनिवार की शाम शौच के लिए निकले संदीप सरोज को मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने परिवार के लोगों से बातचीत के बाद दो टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया। घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है।
लालगंज कोतवाली के पूरे छतऊ निवासी संदीप सरोज (24) पुत्र बैजनाथ शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे शौच के लिए घर से निकला था।
इस दौरान दो नकाबपोश लोग उसके करीब पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने लगे। संदीप बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनने का विरोध किया जाने लगा। यह देख बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। फायर व चीख सुनकर गांव व परिवार के लोग दौड़ पड़े।