फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कॉलेज जा रही छात्रा का बाइक सवार मनचलों ने खींचा दुपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से कॉलेज जा रही छात्रा का बाइक सवार मनचलों ने दुपट्टा खींचते हुए छेड़खानी की। शोर शराबे पर राहगीरों को जुटता देख आरोपी भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर फतनपुर पुलिस कार्रवाई के बजाय छानबीन में ही समय व्यतीत करती रही। जबकि मनचलों की हरकत से वह एक सप्ताह से कॉलेज जाना बंद कर रखा है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है, जो रानीगंज स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार एक सप्ताह पूर्व वह घर से विद्यालय के लिए जा रही थी। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की। जिसके बाद उसने कॉलेज जाना ही बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कॉलेज जाने के लिए निकली। उसे अपना फार्म पंजीकरण कराना था। घर से कुछ दूर जाने पर रास्ते में बाइक सवार वही मनचले युवक करीब आए। उसका दुपट्टा खींचते हुए छेड़छाड़ की। हालांकि छात्रा के विरोध करने पर आसपास के लोग व राहगीर दौड़े तो आरोपी भाग निकले। कॉलेज से लौटी छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचकर तहरीर दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट आई। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें