फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक चालक से बदमाशों ने लूटे 1.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ पुल के पास बुधवार रात बाइक सवार पांच बदमाशों ने ट्रक चालक को रोककर 1.95 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस छानबीन कर लौट गई। इस पुल पर पहले भी लूट व छिनैती की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर निवासी ट्रक चालक मनोज यादव आजमगढ़ में प्याज उतारने के बाद फिर सतना प्याज लेने जा रहा था। बुधवार रात वह ट्रक लेकर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से निकला। दुर्गागंज से होते हुए वह पूरे राम सहाय गांव के नरसिंहगढ़ पुल के पास पहुंचा।
चालक मनोज का आरोप है कि दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। मारपीट करते हुए उसके पास से 1.95 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। चालक की सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। रानीगंज थाने के प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि रुपये छीनने की बात संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें