फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में बारह वर्षीय बालिका को घर में बुलाकर किया दुष्कर्म 

Thu, 22 Apr 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता का बयान लेने पहुंचे एएसपी
  • घर में ताला बंदकर आरोपी परिजनों संग फरार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव में पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय बालिका को बहाने से घर बुलाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर  दुराचार किया। घटना के बाद वह बालिका को धमकी देते हुए फरार हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिवारीजन भी घर में ताला लगाकर गायब हैं। सूचना पर एएसपी पूर्वी बालिका का बयान दर्ज करने पहुंचे। 
विज्ञापन


दुराचार की शिकार बालिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी सूरज ने दस दिन पूर्व उसे अपने घर में बुलाया। उससे घर के अंदर से बिस्तर लाने के लिए कहा। जैसे ही वह कमरे में गई कि पीछे से आए सूरज ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस  दिया। इसके बाद धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसकी और उसके माता-पिता की हत्या की धमकी दी।

सहमी बालिका ने घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को परिजन उसे लेकर आसपुर देवसरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिजन भी फरार हैं। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी गांव पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें