फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मंत्री मयंकेश्वर बोले- समाजवादी पार्टी चोरों और डकैतों की पार्टी है, अपराधियों पर नहीं कर सकती कार्रवाई

Sun, 29 Nov 2026 08:54 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

यूपी सरकार में राज्यमंत्री और प्रतापगढ़ के  प्रभारी  मंत्री  मयंकेश्वर शरण  सिंह ने कहा कि परसीमन एक सतत प्रक्रिया है। इससे जनता  को  फायदा ही होगा, इससे कोई नुकसान होने वाला नहीं है। विपक्ष के लोग जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण  सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों, बदमाशों,चोरों और डकैतों की पार्टी है। ऐसी पार्टी  से यह  कतई  अपेक्षा  नहीं है कि वह अपराधियों  के  खिलाफ  कार्रवाई  करेगी। सपा  ने अपने  शासन  काल में  आतंकवादियों का  मुकदमा  वापस  लेने का  कार्य  किया  था। प्रतापगढ़ पहुंचे  राज्यमंत्री ने कहा कि परिसीमन एक सतत प्रक्रिया है। यह देश में कोई पहली बार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


विपक्ष  को  झूठ  बोलने  की आदत  पड़ गई है। सरकार अपना कार्य कर रही है, जिसको  विरोध करना है वह करे। परिसीमन  से जनता  का  फायदा ही होने  वाला है कोई नुकसान नहीं है। आज  एक  सांसद  के क्षेत्र में लगभग 15 लाख मतदाता हैं।  इंग्लैंड की संसद  में 600 सदस्य हैं, जबकि  वहां की  आबादी  छह करोड़ है।  भारत  की आबादी 140 करोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें