फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरौली माइनर कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
 देवसरा इलाके के जौनपुर रजवहा खंड 36 से निकली धरैली  माइनर किसानों के लिए कहर बरपा रही है। एक माह के भीतर छठवीं बार कट कर इस नहर से किसानों की फिर सैकड़ों बीघा फसल बरबाद कर रही है। हाल ही में जब यह नहर टूटी थी तो किसानों ने ही इसे बांधा था सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


धरौली माइनर का बार बार कट जाना इलाके के किसानों के लिए खासा दिक्कत भरा हो चुका है। एक माह के भीतर यह छठवां मौका है जब यह माइनर रविवार की रात में फिर कट कर सैकड़ों बीघा किसानों की धान की फसल डुबो गई। धरौली गांव के निवासी ओम प्रकाश दुबे, रमाशंकर, राधेश्याम यादव, राम चरित्र यादव, नगेन्द्र, अरविंद समेत तमाम किसानों ने बताया कि लगातार कट कर यह नहर उनकी मेहनत की कमाई फसल को नष्ट कर किसानों के मुंह का निवाला छीन रही है। आधा दर्जन बार कटने के बाद भी नहर विभाग के  अधिकारी या फिर तहसील प्रशासन के अधिकारी सूचना पर भी मौके पर नहीं पहुंचते। फसलों की बरबादी का मुआवजा भी नहर विभाग किसानों को नहीं देता है। किसान नहर कटने की समस्या से खासे चितिंत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें