फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन पर शौचालय में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिलबिला जंक्शन पर बुधवार सुबह संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने शौचालय से शव को बरामद किया। परिजनों के पहुंचने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बिहारगंज निवासी विनोद विश्वकर्मा (58) का शव प्लेटफॉर्म नंबर एक के आखिरी छोर पर बने शौचालय में मिला। यात्रियों ने शौचालय में शव देख स्टेशन अधीक्षक रणविजय को जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक ने लखनऊ कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर जीआरपी और आरपीएफ टीम चिलबिला जंक्शन पहुंची।
आसपास के लोगों के पहचान करने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की मौजूदगी में शव को शौचालय से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि वह दिन भर शराब की नशे में धुत रहता था। अक्सर वह शराब पीकर चिलबिला जंक्शन आता था। रात में घर भी नहीं लौटता था। मृतक को एक बेटा और तीन बेटियां हैं। जीआरपी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें