संडवाचंद्रिका। श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान मेजर एसआर सामल के शहीद होने की खबर पर उनकी ससुराल बहुचरा में कोहराम मच गया। इस दुखद समाचार पर देर रात लोग शोक जताने के लिए पहुंचते रहे।
लालगंज कोतवाली के बहुचरा निवासी कर्नल वाईपी सिंह की बेटी भारती सिंह की शादी 8 दिसंबर 2016 को उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी मेजर एसआर सामल के साथ हुई थी। मेजर की तैनाती कश्मीर में थी। मेजर एसआर सामल रविवार को श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। इस बात की जानकारी सोमवार को कर्नल वाईपी सिंह के घर पहुंची। जिससे कोहराम मच गया। जानकारी होने पर गांव के लोगों का जमघट लग गया। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। कई लोग उड़ीसा के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस बात की चर्चा भी होती रही कि जिप्सी पलटने से मेजर की मौत हो हुई है।