फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के जरिए बताए मातृत्व के मायने

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ में आयोजित पेंटिग प? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डॉ. जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण : हमारी जरूरत, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत और मातृत्व का महत्व जैसे विषयों को अपने चित्रों के जरिए समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अनामिका सिंह, शरुति सिंह, मीनाक्षी सिंह, माधुरी सिंह, अर्चना विश्वकर्मा, आरती सिंह की पेंटिंग सराही गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. शेषमणि मिश्र ने कहा कि इससे छात्राओं के आत्मविश्वास को बल मिलता है। उनमें रचनाशक्ति का विकास होता है। छात्राओं ने जितनी भी पेंटिंग बनाई, उनके माध्यम से एक संदेश देने की कोशिश की है।
डॉ. शशांक कुमार सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया। सिम्मी सिंह, सोनल मिश्रा, अरुण सिंह, मनोज सिंह निर्णायक रहे। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सीपी सिंह, विपेंद्र पाल, विजय सरोज, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें