फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गम और गुस्से के बीच मौलाना को किया सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत उलमा के जिला महासचिव व मदरसा संचालक मौलाना मोहम्मद फारूख की हत्या से आक्रोशित जनसैलाब ने रविवार की सुबह सोनपुर में गम और गुस्से के बीच मौलाना को सुपुर्दे खाक किया। तनावपूर्ण माहौल के बीच हजारों की भीड़ देख प्रशासन के हाथ पैर फूलते रहे। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में जेठवारा व स्वाट टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी मौलाना मोहम्मद फारूख की शनिवार की सुबह गांव के चंद्रमणि के घर पर कुल्हाड़ी, सब्बल व फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे की वजह जमीन के आठ लाख रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। मौलाना की बेरहमी से हत्या की खबर से जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सोनपुर में जुटी बेकाबू भीड़ ने बवाल काटा। छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को समझाने में कामयाब हो सकी थी। मृतक मौलाना के बेटे असद की तहरीर पर चंद्रमणि समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मौलाना का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित लोग शव बाजार में चौराहे पर रखकर जाम लगाने की कोशिश करने लगे लेकिन परिवार के लोगों ने मना कर दिया।
तनाव को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह, पश्चिमी संजय राय, सीओ सदर अमरनाथ राय, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज व जिले की पुलिस और तीन कंपनी पीएसी ने डाल दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही मौलाना का आखिरी दीदार करने के लिए लोगों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। जनाजे की नमाज के पहले प्रयागराज व जिले से हजारों की भीड़ आ गई। जिसे देख पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से घर के बगल खेत में जनाजे की नमाज के बाद पुराने कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 30 घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि नामजद आरोपी सीमा तिवारी व देवी प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें