फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने नहीं किया काम

Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज तहसील में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच हुई मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी वकीलों ने तहसील में कामकाज नहीं होने दिया। आक्रोशित वकीलों से मिलने के लिए रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा पहुंचे। काफी देर तक सभी से बातचीत की। वकीलों ने कहा कि लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इनकी बात सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि डीएम से वार्ता कर कोई न कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को रानीगंज तहसील में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष अरिवंद सिंह और लेखपाल संघ के महामंत्री गंगा प्रसाद कश्यप के बीच विवाद हो गया था। लेखपाल की पिटाई हुई थी। वकील भी खुद पर हमला करने व लूटपाट का आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष अरविंद सिंह समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। वकीलों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसे लेकर बुधवार से रानीगंज तहसील के अधिवक्ता संगठन आंदोलित हैं। शनिवार को भी उनका आंदोलन जारी रहा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा अनशन स्थल पर पहुंचे। आंदोलित वकीलों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद वह आंदोलित वकीलों से वादा किया कि जल्द ही डीएम से वार्ता कर मामले का हल निकाला जाएगा।

जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में ज्ञापन भेजा गया। इसमें कहा गया था कि वकील अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। तहसीलदार रानीगंज के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। तहसील में काफी दिनों से जमे लेखपालों को स्थानांतरित किया जाए। इस मौके पर देवेश प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्र पप्पू, अजय कुमार, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, हरिमंगल, सुरेश त्रिपाठी, विजय शंकर, उमाकांत पांडेय, गुलाम मोहम्मद, परवेज अहमद, रमेश गुप्ता, सुशील पाल, मनमोहन सिंह, राजकुमार मिश्र, निलेश मिश्र, वसीम अहमद, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें