फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से किया दुराचार

Thu, 26 Oct 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मंगलवार को नाले की ओर शौच के लिए गई महिला को पड़ोसी गांव के ही एक आरोपी ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। वह बचने का प्रयास करती रही लेकिन उसके चंगुल से बच नहीं सकी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिये जिला महिला अस्पताल भेजा।  वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता मंगलवार की सुबह घर के समीप नाले के पास शौच करने के लिए गई थी। नाले के पास पहले से मांधाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छिपा था। उसने विवाहिता का मुंह दबा लिया। वह उससे बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी के आगे वह बेबस हो गई। उसकी आबरू लूटने के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग निकला। किसी तरह वहां से पीड़िता निकली और घर पहुंचकर लोगों को आपबीती बताई। इस बीच गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर महिला को मेडिकल के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं।

वहीं हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित महिला के घर गांव के ही कुछ दबंग लोग असलहों से लैस होकर घुस गए। इसके बाद महिला की मुंह दबाकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे अंदर कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते चले गए। जानकारी महिला ने पति के आने पर दी तो वह सन्न रह गया। दोनों थाने गए तो उसके पति केा बैठा लिया गया। पीड़िता को थाने से भगा दिया गया। महिला का कहना है कि उसके घर पर फायरिंग भी की गई। दूसरे दिन महिला कुंडा एसडीएम को पत्र दी। एसडीएम ने मुकदमा दर्ज किए जाने का निर्देश एसओ को दिया है। इस बारे में एसओ का कहना है कि आरोपियों से महिला की रंजिश चल रही है। फिर भी अगर तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें