फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के हत्यारोपी इरशाद को भ्ाेजा जेल

Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा
विज्ञापन
रानीगंज थाने के सिपाही की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोपी इरशाद को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उसे मीडिया के सामने पेश किया गया। इरशाद ने बताया कि उसने गिरफ्तारी के डर से सिपाही को गोली मारी थी। पुलिस ने उसे मुम्बई से गिरफ्तार किया है, मगर गुलरा के जंगल से गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से सिपाही की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, पांच कारतूस, एक मोबाइल के साथ चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। उसने पकड़ने वाली टीम को एसपी ने पांच रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



रानीगंज थाने में तैनात सिपाही राजकुमार सिंह की बुढ़ौरा गांव में 8 अप्रैल को इरशाद ने गोली मारकर हत्या कर दी  थी। राजकुमार के साथ मौजूद उसका साथी राजेंद्र अपनी जान बचाकर भाग निकला था। घटना को अंजाम देने के बाद शातिर इरशाद फरार चल रहा था। उसकी तलाश में कई दिनों तक गजेहड़ा जंगल के साथ ही पुरैला गांव में जिले की पुलिस डेरा डाले रही। मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। पुलिस का दावा है कि 27 अप्रैल को पुरैला के बगल स्थित गुलरा जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सूत्रों की मानें तो उसे मुम्बई के वसई इलाके से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें