फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के इनामी को पकड़ा

Mon, 22 Jan 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर क्षेत्र के रामपुर कसिहा के पेट्रोल पंप से बीते वर्ष हुई लाखों की लूट के आरोपी का पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश पर पांच हजार का इनाम भी था। लूट में शामिल दो आरोपियों को लखनऊ पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कसिहा स्थित ओम साईं नाथ फिलिंग स्टेशन पर धावा बोलकर बीते वर्ष 20 जून 2017 को बाइक सवार तीन बदमाशाें ने 1 लाख 86 हजार रुपये लूटे लिए थे। मामले में तीन अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया गया था। घटना के छह माह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियाें की तलाश नहीं कर सकी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने लूट के आरोपियों पर पांच हजार का इनाम रख दिया। बीते कुछ दिनों पहले लखनऊ की अलीगंज में बदमाशाें ने लूट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें स्थानीय पुलिस ने अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी दानिश खान पुत्र इकबाल अहमद व उदयपुर थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा के तरुण शुक्ल पुत्र राजेंद्र शुक्ल को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उदयपुर के मुबारकपुर निवासी मुन्ना मिश्रा उर्फ अनुज पुत्र सदानंद के साथ मिलकर रामपुर कसिहा के पेट्रोल पंप पर भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। लखनऊ पुलिस ने दोनाें आरोपियों को जेल भेजते हुए उदयपुर एसओ को जानकारी दी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उदयपुर एसओ ने पेट्रोल पंप लूट के आरोपी मुन्ना मिश्रा को मंगापुर चौराहे से धर दबोचा। उसके पास से लूट का 65 सौ रूपया भी बरामद हुआ है। एसओ ने बताया कि पूछताछ के उसने बताया कि दानिश व तरुण के साथ मिलकर उसे लूट की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का जेल भेज दिया। दो आरोपी पहले ही लखनऊ पुलिस के हाथ लग चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें