फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी पर किया रेलकर्मियों ने हंगामा

Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रेलवे स्टेशन के पावर हाउस का एसएससी इंचार्ज मुख्यालय में शनिवार को ताला बंद कर के गायब हो गया। इसके चलते ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी उपास्थिति पंजिका में अपना हास्ताक्षर नहीं कर पा रहे थे। वे ताला बंद देखकर काफी परेशान हो रहे थे। एसएससी की खोज करते रहे मगर वह दूर-दूर तक न तो दिखाई पड़ रहा था और न ही किसी का फोन उठा रहा था। इससे खफा रेल कर्मियों ने ऑफिस के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


 शनिवार को सुबह आठ बजे ड्यूटी करने कर्मचारी पावर हाउस पहुंचे तो वहां पर ताला लगा था। कर्मचारियों ने फोन किया लेकिन उठा नहीं। लोग ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए बगैर जाने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि किससे क्या ड्यूटी लेनी है पता नहीं था। इसी बीच शुक्रवार को सेकेंड नाइट ड्यूटी करने वाले ऑफिस पहुंच कर हंगामे में शामिल हो गए। उनका कहना था कि उनके समय में भी ताला बंद था। वे लोग भी उपस्थिति दर्ज कराने से वंचित रह गये हैं। ड्यूटी के दौरान अगर कोई हादसा हो जाता तो कर्मी कैसे साबित करते की वह ड्यूटी पर थे या फिर घर पर।

लोगों में एसएससी के इस रवैये से काफी आक्रोश था। ऑफिस न खुलने से ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने एक पन्ने पर अपने हस्ताक्षर किए। इसी बीच कहीं से ऑफिस की चाभी आई तब जाकर दोपहर को ताला खुला। इस बारे में एसएससी संजय यादव का कहना है कि एसएससी मुख्यालय का आज वीकली रेस्ट था, लेकिन ऑफिस खुलना था। ऐसा नियम नहीं है। चर्चा हो रही थी कि प्रयाग में तैनाती के दौरान जिस एसएससी के अपहरण की अफवाह उड़ी ये वही है। वहां पर भी ये अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में थे। पिंड छुड़ाने के लिए अधिकारियों ने उनकी पोस्टिंग प्रतापगढ़ में कर दी। कर्मियों का आरोप है कि यहां पर भी उनके कार्य और व्यवहार में बदलाव नहीं आया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें