फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से किया दुराचार

Thu, 24 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद पीड़िता कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले को प्रेम प्रपंच से जुड़ा बता रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि रात दो बजे अचानक उसे पेट में दर्द हुआ तो वह शौच के लिए बगल स्थित खेत में गई। इस बीच पड़ोस का एक युवक वहां आ गया। उसने तमंचा अड़ाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि उसे यह धमकी भी दी गई कि उसकी मां की तो मौत हो चुकी है यदि वह कोई पुलिस कार्रवाई करती है तो उसके इकलौते भाई की वह हत्या कर देगा। इससे सहमी पीड़िता घर पहुंची सुबह उसने घटना की चर्चा अपनी भाभी से किया। जिस पर सारे लोग कोतवाली आ गए और दुराचार की तहरीर पुलिस को दी। इस घटना की बाबत पूछे जाने पर एसएसआई जेपी शर्मा ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग पहले से चल रहा था। बीती रात परिजनों ने दोनों को पकड़ कर धुना था और शादी की बात कर रहे थे, लेकिन आरोपी के मुकरने पर उस पर दबाव बनाने के लिए मामला कोतवाली ले आए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें