कुंडा। निवर्तमान नगर पंचायत मानिकपुर के अध्यक्ष पर पुलिस ने आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया है। इससे प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है।
मानिकपुर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राम नरेश फौजी ने रविवार को भारी संख्या में समर्थकों के साथ मानिपकुर नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके कारण नगर में जाम की स्थिति हो गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने इस मामले में एसएसआई कृपाशंकर राय की तहरीर पर आचार संहिता का उलंघन व आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने के मालमे में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम नरेश फौजी व बहादुर लाल यादव समेत डेढ़ सौ लोग अज्ञात के विरुद्ध 171 एच, 188 आईपी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।