फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरी नातिन को बचा लो

Thu, 27 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नातिन के साथ अनहोनी से सहमे बाबा ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार के लोगों के साथ ही किशोरी को जान से मारने के लिए घर के दरवाजे पर बिजली का तार लगाकर करंट प्रवाहित कर दिया। हालांकि हादसा टल गया। शिकायत के बाद भी मानधाता पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


एक गांव के बुजुर्ग ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उसका आरोप है कि उसकी पौत्री की आबरू लेने व उसे बर्बाद कर देने के लिए गांव का ही एक युवक आमादा है। आरोपी युवक बराबर धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस से की जा रही है। 18 जुलाई को उसकी नातिन के ऊपर आरोपी युवक ने तेजाब फेंक दिया था, लेकिन तेजाब केवल कपड़ों पर ही पड़ा था। जिससे वह बच गई। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं की। परिवार के लोगों के बाहर होने पर आरोपी युवक घर में घुसकर तेजाब के साक्ष्य को मिटा दिया। 20/21 जुलाई की रात आरोपी युवक ने परिवार के लोगों को जान से मारने के लिए दरवाजे की सिटकनी में करंट प्रवाहित कर दिया। वह रात में लघुशंका के लिए उठा। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। इस मामले से उसने मानधाता पुलिस को अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके चलते पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें