फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने ब्लेड से कई बार काटा हाथ

Wed, 04 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
ब्लू व्हेल - फोटो : social media
विज्ञापन
कुंडा। सीएचसी में एक किशोरी के कटे हाथ को देखकर चिकित्सक ने उसके ब्लू ह्वेल गेम खेलने की आशंका जाहिर की है। हालांकि परिजनों ने इससे साफ इनकार किया है। फिर भी चिकित्सक ने किशोरी का ध्यान रखे जाने की बात कही है। किशोरी ने ब्लेड से कलाई पर कई जगह काटा हुआ था। इसे वह खेल-खेल में ब्लेड लग जाने की बात कह रही थी।
विज्ञापन


सीएचसी कुंडा में ओपीडी के दौरान एक किशोरी को लाया गया। उसके हाथ की कलाई के पास कई जगह ब्लेड लगा हुआ था। परिजन सहित किशोरी ब्लेड लगने की वजह पूछे जाने पर बताया कि खेल-खेल में लग गया। चिकित्सक को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उससे ब्लू ह्वेल गेम के बारे में पूछताछ करने लगे। हालांकि इस पर परिजनों ने ही आपत्ति की लेकिन चिकित्सक ने बताया कि ब्लेड हाथ में एक ही बार लगेगा। बार-बार लगा है इसका मतलब है कि इसमें कुछ बात है। हालांकि चिकित्सक ने किशोरी का ध्यान रखे जाने की हिदायत परिजनों को देते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें