फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने छह बच्चों को कालेज से किया बाहर

Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। समाज कल्याण विभाग से संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के छह छात्रों को जबरन स्कूल से बाहर कर दिया गया है। प्रिंसिपल बच्चों का दाखिला कालेज में न करने की जिद पर अड़े हैं।वहीं बच्चे इसी स्कूल में पढ़ने के लिए अडे़ हुए हैं।
विज्ञापन

नारायणपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय आए दिन सुर्खियों में रहता है। बीते वर्ष खराब भोजन और नाश्ता का आरोप लगाकर छात्र सड़क  पर उतर आए थे। इस वर्ष अगस्त के पहले दूसरे दिन ही करीब छह बच्चों को बाहर करने को लेकर चर्चा में हैं। स्कूल के  प्रभारी प्रिंसिपल ने कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आशीष तिवारी, सचिन सरोज, एकलाख, कुलदीप सरोज, विवेक कुमार, उमाशंकर आदि का कक्षा ग्यारह में दाखिला लेने के बजाय टीसी देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रिंसिपल ने इन बच्चों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। जबकि बच्चे इसी स्कूल में दाखिला लेने की जिद पर अडे हुए हैं।

बुधवार को प्रिंसिपल ने बच्चों को जबरन स्कूल से बाहर कर दिया। प्रभारी प्रिंसिपल अमरनाथ ने बच्चों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए दाखिला नहीं लेने को कहा है। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने फैसले को जायज ठहराया है।खाना, नाश्ता नहीं मिलने पर बच्चों ने किया था प्रदर्शन  ः कक्षा छह से बारह तक संचालित स्कूल में बच्चों को घटिया खाना और नाश्ता परोसा जा रहा है। बीते वर्ष इन्हीं बच्चों ने खराब खाना मिलने पर सड़क पर जाम लगा दिया था। बच्चों का आक्रामक रुख देखकर जिला प्रशासन ने खान-पान की व्यवस्था दुरुस्त की थी। इसी से बचने के लिए स्कूल प्रशासन बच्चों का नाम लिखना नहीं चाह रहा है। लोगों का कहना है कि आवाज उठाने वाले अगर यह बच्चे स्कूल से बाहर हो जाएंगे, तो प्रभारी प्रिंसिपल मनमाने ढंग से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें