फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाग में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Wed, 28 Jun 2023 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेवादा। चायल कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में अमरूद की बाग में फंदे पर युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। युवक घर से बिना कुछ बताए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिए की है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांधी नगर निवासी गोविंद (26) राजमिस्त्री का काम करता था। पिता अलगू ने बताया मंगलवार को गोविंद परिजनों से बिना कुछ बताए चला गया। शाम तक नहीं लौटा तो उसके नंबर पर फोन लगाया जाने लगा। फोन पर घंटी बज रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। इससे परेशान अलगू परिवारवालों के साथ गोविंद की खोजबीन में लग गया। बुधवार सुबह ग्रामीण खेत तरफ गए तो देखा गोविंद का शव अमरूद की बाग में पेड़ पर फंदे से लटका था।
विज्ञापन

अलगू ने बताया उसके तीन बेटों में गोविंद दूसरे नंबर का था। दो साल पहले गोविंद की शादी सरिता के साथ हुई थी। डेढ़ महीने पहले दंपती के एक बेटा हुआ। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें