फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाब पोश बाइक सवार बदमाशों ने शौच को गए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
कोहडौर थाना क्षेत्र में संदिग्ध दशा में घायल युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना के कांधरपुर में शुक्रवार भोर में शौच गए युवक को नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। फायर की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कांधारपुर निवासी अभिषेक सरोज उर्फ बबलू (20 ) पुत्र शोभनाथ शुक्रवार की भोर में करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकला था। उसके साथ उसका छोटा भाई भी था। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे दो युवकों ने मुंह बांध रखा था। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था।
उन्होंने अभिषेक को रोका लिया। बाइक पर सवार एक बदमाश ने अभिषेक के कंधे पर हाथ रखा तो दूसरे ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद वह भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान हो गए। वे सूनसान इलाके की ओर दौड़े तो बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर घर के लोग भी आ गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल बबलू को जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। कोहड़ौर एसओ ने बताया कि घटना संदेहास्पद लग रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव में तरह-तरह की चर्चा
कोहड़ौर बाजार में शुक्रवार भोर अभिषेक को गोली मारे जाने के मामले में तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसकी शादी तय हुई थी। बाद में कन्या पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ दी। इसके चलते उसने फांसी लगाकर और जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया था।
युवक को गोली मारने की घटना की जांच कराई जा रही है। पीड़ित या फिर उसके परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। अभिषेक सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें