फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नकाबपोश बदमाशों ने बैक शाखा संचालक को लूटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी रामकुमार वर्मा मंगरौरा बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के टाइनी शाखा संचालक हैं। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे टाइनी शाखा बंद करके वह बाइक से घर जा रहे थे। आकाश पेट्रोल पंप के समीप नरसिंहपुर मोड़ के पास पहुंचा उन्हें नकाबपोश तीन बदमाशों ने रोक लिया और असलहा सटाकर बैग छीनकर एक बाइक से फरार हो गए। बैग में लैपटॉप, डिवाइस, फिंगर मशीन, मोबाइल सहित लाखों के सामान थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें