फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आगरा की पायल और कोलकाता के गहनों से शृंगार करेंगी सुहागिनें

विज्ञापन
करवा चौथ की तैयारी में सराफा की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत की तैयारियां कर रही हैं। वह शृंगार से जुड़ी सामग्री और गहने की खरीदारी कर रही हैं। सराफा दुकानों पर महिलाओं की चहल-पहल बढ़ी है। इस बार आगरा की पायल और कोलकाता के सोने के गहने सुहागिनों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी प्रहलाद खंडेलवाल ने बताया कि इस बार बाजार में भारी-भरकम गहनों के बजाय हल्के, आकर्षक और ट्रेंडी डिजाइन के आभूषण महिलाओं को लुभा रहे हैं। कोयंबटूर और कोलकाता से आए सोने के आभूषणों के साथ आगरा में बनी पायल और बिछिया भी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं।
दुकानदार मनीष केसरवानी ने बताया कि सोने और चांदी कीमतें कम होने से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। करवा चौथ पर पति भी पत्नी को उपहार देने के लिए डायमंड की अंगूठी व अन्य आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं। इस पर्व के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें