मेहंदी रचवाती सुहागिन महिला। डिजाइनर
करवा चौथ 29 अक्तूबर को है। सुहागिनों ने पिया की नाम की मेहंदी रचाने के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है। ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े। कोई रजवाड़ा तो कोई अरेबिक डिजाइन पसंद कर रहा है।
शहर के श्रीराम तिराहा, सुभाष चौक, निर्मल तिराहा, मीराभवन और बेल्हा देवी धाम क्षेत्र में मेहंदी कलाकारों के पास महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है।
मेहंदी डिजाइनर शबनम ने बताया कि इस बार रजवाड़ा, अरेबिक और पाकिस्तानी डिजाइन की अधिक मांग है। 28 और 29 अक्तूबर के लिए अभी से करीब 40 महिलाएं बुकिंग करा चुकी हैं। ब्यूटीशियन बबिता गुप्ता के मुताबिक, रजवाड़ा डिजाइन के लिए 2500 से 3500 रुपये, पाकिस्तानी डिजाइन के लिए 3000 से 4500 रुपये और अरेबिक डिजाइन के लिए 500 से 800 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है। वहीं, सामान्य डिजाइन की मेहंदी 200 से 400 रुपये में लगाई जा रही है।