फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाहिता की मौत संदिग्ध, पति पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर कोनी में शनिवार की सुबह विवाहिता खालिदा की संदिग्ध मौत हो गई। खबर मिलने पर मायके से पहुंचे मृतका के पिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया। घटना की जानकारी पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित करने के लिए छानबीन करती रही।
विज्ञापन




धर्मापुर कोनी निवासी असलम की 32 वर्षीय पत्नी खालिदा बानो शनिवार सुबह घर का काम कर रही थी। परिजनों के अनुसार छत से उतरते समय अचानक वह गिर गई और उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर मृतका के पिता वहाब समेत अन्य लोग कोनी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच चार घंटे तक पंचायत होती रही लेकिन बात नहीं बनी।
वहाब ने आरोप लगाया कि हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। थानाध्यक्ष धनंजय राय की सूचना पर सीओ सिटी शिव नारायण वैस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। बाद में पति व उसके दो भाइयों को पुलिस हिरासत में लिया गया। सीओ सिटी एसएन वैस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति असलम समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जल्दी आइए खालिदा छत से गिर गई है...
धर्मापुर गांव के मोहम्मद असलम का निकाह वर्ष 2016 में वारीखुर्द गांव निवासी अब्दुल वहाब की बेटी खालिदा बानो के साथ हुआ था। शनिवार सुबह असलम के परिवार वालों ने खालिदा के मायके फोन कर बताया कि वे लोग जल्दी आ जाएं। खालिदा बीमार है। मौके पर पहुंचे पिता तो बेटी का शव चारपाई पर रखा था। घरवालों ने उन्हें बताया कि खालिदा की सीढ़ी से गिरने के कारण मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले भी पिटाई की थी। खालिदा की तीन वर्ष की बेटी इफरा और दो साल की इसरा हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फंदे से लटक कर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें