फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मोबाइल पर बात कर रही विवाहिता कुएं में गिरी, चली गई जान, ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर

Mon, 24 Mar 2025 05:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के कादीपुर में रविवार की रात मोबाइल पर बात करते हुए सीता देवी पुराने कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते मायके वाले भी ससुराल पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के कादीपुर में रविवार की रात मोबाइल पर बात करते हुए सीता देवी पुराने कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते मायके वाले भी ससुराल पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई करती रही।

कादीपुर निवासी मनीष कुमार दुबे टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। उसकी शादी पांच साल पहले 25 वर्षीय सीता देवी के साथ हुआ था। परिवार वालों के अनुसार रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सीता देवी मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पुराने कुएं के पास खड़ी थी। अचानक वह कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग दौड़ पड़े। सीता देवी को निकालने के लिए परिजन कुएं में रस्सी डाल दिए लेकिन बाहर निकालने में नाकाम रहे। इस बीच सीता देवी का देवर रस्सी व साड़ी की मदद से कुएं के भीतर घुसा।

विज्ञापन


मशक्कत के बाद वह सीता देवी को बाहर निकालने में कामयाब रहा। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर मायके से परिजन भी पहुंचे। मृतका के एक बेटा है। जिसके सिर से मां का साया सदा के लिए छिन गया। हर कोई उसे निहारता रहा। जेल चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें