संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना निवासी देव मिश्र की पत्नी प्रिया (25) सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी।
संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना निवासी देव मिश्र की पत्नी प्रिया (25) सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। मंगलवार की सुबह प्रिया के बाहर न आने पर परिजनों को शंका हुई। लोगों ने खिड़की से भीतर देखा तो प्रिया फांसी के फंदे से लटकती नजर आई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस व मायके पूरे ठकुराइन से पिता विनोद पांडेय भी पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कमरे का वीडियो बनाने के साथ ही साक्ष्य एकत्र करती रही।
दुपट्टे और कुछ कपड़ों के साथ ही एक नोट बुक भी जांच के लिए विधि विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।