पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर कप्सा गांव में शिवराम वर्मा के बच्चे महुआ बीनने चले गए तभी उसकी पत्नी मीरा देवी ने घर के भीतर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहीं से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इस पर पट्टी कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाहिता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत में अपने छोटे भाई के साथ रहता है। उसकी बड़ी बेटी नेहा (15), बेटा शिवम (13) व छोटी बेटी स्नेहा (10) अपनी मां के साथ घर पर रहती हैं। घटना की सूचना मिलने पर मृतका का भाई रमन वर्मा मौके पर पहुंचा। विवाहिता की मौत से उसके बच्चों व भाई का रो-रो कर बुरा हाल है।