फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के थरिया में बुधवार की शाम घर की सफाई करते समय करंट की चपेट आने से युवक की मौत हो गई। पल भर में ईद की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया निवासी शहंशाह 21 बुधवार को ईद की तैयारी के बीच घर की साफ -सफाई कर रहा था। अचानक वह फर्राटा पंखा हटाकर सफाई करने लगा। जिसके करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए लेकर करीब स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। घर पर चल रही ईद की खुशियां गम में बदल गई। मृतक शादीशुदा और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई शहरेयर और मझला शमीम भाई के शव से लिपटकर रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें