फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रेमी के घर विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। महेशगंज इलाके में बृहस्पतिवार को विवाहिता की मौत प्रेमी के घर हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेशगंज इलाके की रहने वाली युवती की शादी 2022 में गोड़वा गांव में हुई थी, लेकिन शादी से पहले युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से चल रहा था। शादी के बाद बाद प्रेमी विवाहिता को उसके ससुराल से बहला लाया। मायकेवालों ने पुलिस से शिकायत की। युवती के बालिग होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। बृहस्पतिवार को विवाहिता के सिर में दर्द होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मायके वालों ने पुलिस से पति के खिलाफ शिकायत की है। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने उनकी बेटी की हत्या की है। थाना प्रभारी श्रवण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें