फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मायके में विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विवाहिता ने मायके में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन मेडिकल कॉलेज से शव लेकर घर चले आए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर पूरे खंडेराय निवासी सुरेश बहादुर सिंह ने बेटी पूजा (27) की शादी एक साल पहले रायबरेली के लालगंज स्थित नोखेलाल का पुरवा निवासी अमित सिंह के साथ की थी।
चर्चा है कि शादी के कुछ महीने के बाद से ही पूजा मानसिक रूप से परेशान थी। जानकारी होने पर परिजन उसे साथ लेकर घर आए। करीब दो माह से वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे कच्चे मकान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली।
आवाज होने पर परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। फंदे पर बेटी को झूलते देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले गए।
चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजन कोई कारण नहीं बता रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें